LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित,

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित,
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मंत्री श्याम बिहारी ने दिलाई शत- प्रतिशत परिणाम की शपथ,

चिरमिरी। सावन के दूसरे दिन लगातार हो रही बारिश के बीच चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव, ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। 

इस दौरान महापौर राम नरेश राय सहित जन प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। मंत्री ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया, ताकि उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिले और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मंत्री ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। बारिश के बीच पौधरोपण कार्यक्रम ने शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मिशन 100 में शत- प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विद्यालय में ‘मिशन 100’ के तहत शत- प्रतिशत परिणाम हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही गई।

Advertisement
Ads3articlepage

सड़क, बिजली और पानी की सुविधाओं को लेकर आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय तक पहुंचने वाली सड़क को पक्का कराने की बात कही गई। वहीं विद्यालय परिसर में आवश्यक जंबलाइट एवं हूटर की व्यवस्था महापौर निधि से कराने का आश्वासन दिया गया। पानी की समस्या के समाधान के लिए टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने तथा आगामी समय में अमृत जल मिशन-2 के तहत स्थायी जल व्यवस्था से जोड़ने की बात भी सामने आई।

मंत्री ने कहा कि जब तक विद्यालय के लिए नया भवन उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान भवन में ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन जारी रहेगा। उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विद्यार्थियों को दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और मिशन शत-प्रतिशत परिणाम को सफल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और अपनी मेहनत से परिवार, विद्यालय, समाज तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय, शाला विकास परिषद की अध्यक्ष इंदु पांडिया, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बाधवान, युवा नेता धनंजय पांडे, युवा नेता अरुणोदय पांडे, विद्यालय के प्राचार्य बलविंदर सिंह, खड़गवां बीईओ, निगम पार्षद, एल्डरमैन, बबलू शर्मा, श्रीपत राय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प का संदेश दिया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0