LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
01 Nov 2026
ब्रेकिंग

शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर। शादी का झांसा देकर युवती का आठ वर्षों तक दैहिक शोषण करने के आरोप में कोरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना अजाक (कोरिया) में अपराध क्रमांक 12/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी शादी का झांसा देकर पिछले आठ वर्षों से उसका दैहिक शोषण कर रहा था।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 14 सितंबर 2026 को अंतिम बार घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी नेलशन कुजूर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में प्रधान आरक्षक शिव कुमार मिंज, आरक्षक भानु प्रताप और चालक आरक्षक अनुज बखला शामिल थे। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान 29 अक्टूबर 2026 को शिवरीनारायण में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोरिया पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0