LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Oct 2026
ब्रेकिंग

कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर माइनिंग टीम की सख्त कार्रवाई, 11 अवैध परिवहन वाहन जब्त

कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर माइनिंग टीम की सख्त कार्रवाई, 11 अवैध परिवहन वाहन जब्त
कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर माइनिंग टीम की सख्त कार्रवाई, 11 अवैध परिवहन वाहन जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नदीम खान | सूरजपुर

सूरजपुर, 24 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर खनिज अधिकारी के नेतृत्व में माइनिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर विकासखंड के खड़गांव क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाइवा पकड़े गए। वहीं, राजापुर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 टिप्पर वाहनों पर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग की टीम ने सभी 11 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0