मनेंद्रगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित जेल निरीक्षण समिति ने 23 अक्टूबर 2026 को एमसीबी जिले की उप जेल मनेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने जेल में निरुद्ध 161 बंदियों से पूछताछ कर उनकी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बंदी नहीं पाया गया। समिति ने विचाराधीन बंदियों से उनके बच्चों के संरक्षण और देखरेख से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की, ताकि बच्चों के हितों और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक पहल की जा सके।
निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड मनेंद्रगढ़ के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार महौत, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कोमल सिंह, विधिक सह-परिवीक्षा अधिकारी साक्षी जायसवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामयज्ञ साहू तथा आउटरीच वर्कर अनिकेत कुमार उपस्थित रहे।




पाठकों की टिप्पणियां 0