LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
04 Aug 2026
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ, पोड़ी़डीह एकलव्य विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओएमसीबी को मिली ₹602 करोड़ की ऐतिहासिक रेल सौगात: चिरमिरी के लिए नई ब्रॉडगेज लाइन का रास्ता साफ, SECR ने जारी किया टेंडर,डायरिया रोकथाम अभियान-2026 का शुभारंभ, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने डायरिया जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी,सड़कों पर आवारा मवेशियों पर प्रशासन सख्त, सड़क पर पशु छोड़ने वालों पर होगी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई,नाबालिग वाहन चालकों पर चिरमिरी पुलिस की सख्ती, स्कूलों में पहुंचकर दिलाई सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ,

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ, पोड़ी़डीह एकलव्य विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओ

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ, पोड़ी़डीह एकलव्य विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओ
प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ, पोड़ी़डीह एकलव्य विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओ। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नशे से दूरी ही युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : श्याम बिहारी जायसवाल,

चिरमिरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 2 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम से हजारों स्थानों पर लोग वर्चुअल माध्यम से जुड़े। अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत पोड़ी़डीह स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों के साथ सुना।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने उनके विचारों को सुना। इस दौरान देशभर में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की व्यापकता और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

देश की धरोहर हैं युवा’—मंत्री जायसवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज के समय में नशे के नए- नए स्वरूप सामने आ रहे हैं, जिनसे मुक्त होना आसान नहीं है। ऐसे में युवाओं और विद्यार्थियों को शुरुआत से ही नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है।    

विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का ज्ञानवर्धक संबोधन सुना और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली प्रस्तुति भी देखी। मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि देश युवा है और युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत एवं धरोहर हैं। इसलिए देश के विकास में युवाओं की सकारात्मक भूमिका जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखने, अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ को व्यापक जन- आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान लगभग 100 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसके माध्यम से देशभर में विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। इस दौरान एक करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा नशामुक्ति की शपथ लिए जाने की बात सामने आई।

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ें तो विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा।

पोड़ी़डीह में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अपने साथियों एवं समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ सकारात्मक सोच विकसित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0