LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Oct 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन का बड़ा वित्तीय हिसाब: तीन साल में 6,836 करोड़ का भुगतान, जानिए किस योजना को कितनी राशि मिली

छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन का बड़ा वित्तीय हिसाब: तीन साल में 6,836 करोड़ का भुगतान, जानिए किस योजना को कितनी राशि मिली
छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन का बड़ा वित्तीय हिसाब: तीन साल में 6,836 करोड़ का भुगतान, जानिए किस योजना को कितनी राशि मिली। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एकल ग्राम योजनाओं में 4,985.35 करोड़ और समूह जलप्रदाय योजनाओं में 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान

चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन, अब तक 162.46 करोड़ रुपये जारी

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के लिए पिछले तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं, समूह जलप्रदाय योजनाओं, सपोर्ट मद तथा जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों के भुगतान शामिल हैं। विभाग के अनुसार विभिन्न योजनाओं में भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है।

एकल ग्राम योजनाओं में सर्वाधिक भुगतान

जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आबंटन

विभागीय जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।

वित्तीय आबंटन के अनुरूप भुगतान जारी

जल जीवन मिशन के अधिकारियों के अनुसार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत भुगतान की प्रक्रिया निरंतर संचालित है। विभाग उपलब्ध वित्तीय आबंटन और निर्धारित नियमों के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्यवाही कर रहा है। मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लिए वित्तीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0