LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Jul 2026
ब्रेकिंग

विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज बने निखिल यादव, परीक्षा टकराव पर भेजा शासन और विश्वविद्यालय को ज्ञापन,

विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज बने निखिल यादव, परीक्षा टकराव पर भेजा शासन और विश्वविद्यालय को ज्ञापन,
विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज बने निखिल यादव, परीक्षा टकराव पर भेजा शासन और विश्वविद्यालय को ज्ञापन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। छात्रहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर सांसद प्रतिनिधि एवं एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष निखिल यादव ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर के कुलपति तथा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर CSIR-UGC NET 2026 एवं विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियों में हो रहे टकराव पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

निखिल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CSIR-UGC NET परीक्षा 17 एवं 18 जुलाई 2026 को निर्धारित है। वहीं संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा समय- सारणी के अनुसार M.Sc. Chemistry (चतुर्थ सेमेस्टर) के Tribal Studies (Code-409) विषय की परीक्षा 17 जुलाई 2026 को प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसी दिन CSIR-UGC NET की प्रथम पाली सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है, जिसके कारण अनेक विद्यार्थियों के सामने गंभीर शैक्षणिक संकट उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने कहा कि CSIR- UGC NET देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor पात्रता एवं Ph.D. प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे में परीक्षा तिथियों का टकराव विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं शोध भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

निखिल यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि CSIR-UGC NET में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा अथवा वैकल्पिक परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी छात्र को राष्ट्रीय परीक्षा में शामिल होने के कारण शैक्षणिक नुकसान न उठाना पड़े।

उन्होंने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य से उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ईमेल एवं डाक के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0