LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Sep 2026
ब्रेकिंग
फुनगा में 7.49 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दो बड़े पुलों सहित सड़क-नाली निर्माण से मजबूत होगी ग्रामीण कनेक्टिविटीजरौंधा छात्रावास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, विद्यार्थियों से लिया सुविधाओं का फीडबैक; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देशमरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मनेंद्रगढ़ अस्पताल में शेड और आरओ वाटर की सुविधा, जीवनदीप की बैठक के निर्देश का दिखा असरछत्तीसगढ़ टीम हल्लाबोल की नई कार्यकारिणी गठित, रीत जैन बने सरगुजा संभाग के सह संयोजककिसानों को बड़ी राहत: खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से मिली मंजूरी

मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मनेंद्रगढ़ अस्पताल में शेड और आरओ वाटर की सुविधा, जीवनदीप की बैठक के निर्देश का दिखा असर

मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मनेंद्रगढ़ अस्पताल में शेड और आरओ वाटर की सुविधा, जीवनदीप की बैठक के निर्देश का दिखा असर
मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मनेंद्रगढ़ अस्पताल में शेड और आरओ वाटर की सुविधा, जीवनदीप की बैठक के निर्देश का दिखा असर। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर सिविल अस्पताल में उपचार और जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अब धूप, बारिश और पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। मरीजों की बढ़ती संख्या और अस्पताल परिसर में होने वाली असुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने शेड निर्माण और आरओ वाटर सिस्टम की व्यवस्था शुरू कर दी है।

स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों के इंतजार के लिए शेड का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने आरओ वाटर सिस्टम स्थापित किया गया है।

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार, जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार उन्हें अपनी बारी के इंतजार में अस्पताल परिसर के बाहर या खुले स्थान पर खड़ा रहना पड़ता था। शेड बनने से अब मरीजों और उनके परिजनों को धूप एवं बारिश से बचाव मिल सकेगा।

वहीं आरओ वाटर सिस्टम शुरू होने से अस्पताल आने वाले लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल को मरीजों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बताया गया कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जीवनदीप की बैठक में चर्चा हुई थी। बैठक में स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल परिसर में तत्काल शेड निर्माण तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोनों सुविधाओं पर तेजी से काम कराया। अब शेड और आरओ वाटर की सुविधा शुरू होने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है।

नई सुविधाओं से मरीजों और उनके परिजनों में भी संतोष है। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि इलाज के साथ-साथ परिसर में बैठने और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होना उनके लिए बड़ी राहत है।

मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए आने वाले समय में भी मरीज हित में सुविधाओं के विस्तार की जरूरत बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उपचार व्यवस्था के साथ मरीजों को बेहतर और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0