LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Aug 2026
ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों और आयोगों में नई नियुक्तियों की सूची जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों और आयोगों में नई नियुक्तियों की सूची जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों और आयोगों में नई नियुक्तियों की सूची जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 7 जुलाई 2026: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड और विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारियों की बड़ी नियुक्तियां की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि ये पदाधिकारी 'विकसित छत्तीसगढ़' के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

नियुक्तियों की आधिकारिक सूची:

राज्य महिला आयोग: डॉ. श्रीमती ममता साहू (अध्यक्ष)।

राज्य अनुसूचित जाति आयोग: श्री रामलाल चौहान (अध्यक्ष), श्री वेदराम मनहरे (उपाध्यक्ष)। सदस्य: श्री सौरभसिंह जागृत, श्री दुर्गा महेश्वर और श्री दयावंत धर बांधे।

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड: श्री गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष), श्री देवशरण सेन (सदस्य)।

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड: श्री आनंद निषाद (अध्यक्ष), श्री नेतराम निषाद (सदस्य)।

शाकम्भरी बोर्ड: श्री राजेन्द्र नायक (अध्यक्ष)। सदस्य: श्री बसंत पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल, श्री संतोष पटेल और श्री प्रेम पटेल।

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग: श्री सुधीर गौतम (अध्यक्ष)।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर: श्री राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष), श्रीमती सुमन मुथा (सदस्य)।

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग: श्री मंगल दास ठाकुर (उपाध्यक्ष)।

गौ सेवा आयोग: श्री आनंद कुमार तिवारी (श्री राजीव लोचन दास महाराज) (उपाध्यक्ष)।

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल: श्री किशोर महानंद (उपाध्यक्ष)।

रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA): डॉ. जे.पी. शर्मा (उपाध्यक्ष)।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग: श्री मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य)।

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम: श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य)।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0