LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी में मिलावटी शराब का खेल? कांग्रेस नेता के. डोमरू रेड्डी ने खोला मोर्चा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने...

चिरमिरी में मिलावटी शराब का खेल? कांग्रेस नेता के. डोमरू रेड्डी ने खोला मोर्चा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने...
चिरमिरी में मिलावटी शराब का खेल? कांग्रेस नेता के. डोमरू रेड्डी ने खोला मोर्चा, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने... । फोटो: आज का दिन न्यूज़
आबकारी विभाग की टीम ने शराब दुकानों पर मारा छापा,

चिरमिरी। चिरमिरी शहर में कथित रूप से मिलावटी शराब की बिक्री को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने बड़ा मुद्दा उठाया है। सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायत के बाद कल जब आबकारी विभाग की टीम बताये गये दुकानों पर दबिश दी, तो शहर में नकली व मिलावट शराब से परेशान लोगों में कौतुहल का माहौल देखने को मिला। 

    जनता की ओर से निरन्तर आ रहे शिकायत अपने शिकायत के मद्देनजर कार्यवाही हेतु यह साहस दिखाने वाले कांग्रेस नेता ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि चिरमिरी शहर की कमोबेश सभी देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों में वर्षों से मिलावटी शराब का काला कारोबार चल रहा है, लेकिन जानकारी होने के बावजूद भी आपसी मिली भगत के कारण जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन रहते हैं। इसमें सत्ताधारी दल के राजनैतिक बिचौलियों का भी बड़ी भूमिका रहती है।

     अपने शिकायत पर कल हुए कार्यवाही के बारे में बात करते हुए पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने बताया कि उन्हें लगातार शराब उपभोक्ताओं से शिकायतें मिल रही थीं कि शराब की गुणवत्ता लगातार खराब है और उसमें कथित रूप से मिलावट की जा रही है। शिकायतों के बाद उन्होंने स्वयं कई शराब दुकानों के आसपास के माहौल निरीक्षण कर तथा समय - समय पर शराब खरीददारों से जानकारी एकत्रित किया और फिर पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में ऑनलाइन दर्ज कराई। जिस पर शिकायत के बाद जांच तो हुई, लेकिन किसी भी शराब दुकान या भंडारण स्थल पर मिलावटी शराब नहीं मिली। 

    उनका कहना है कि यदि पहले से सूचना लीक हो जाए तो सबूत मिलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार और मिलीभगत के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालाकि आबकारी विभाग के जाँच टीम के समक्ष ही डोमनहिल, गोदरीपारा और छोटा बाजार शराब दुकानों में खरीद रहे ग्राहकों से पूछने पर उन्होने टीम को बताया है कि पानी मिला हुआ, पतला शराब बिकता है। किन्तु आज जब आप लोग आये हो तो आज तो अच्छा मिलेगा ही।

     उन्होंने यह भी कहा कि शराब दुकानों में स्थानीय राजनैतिक संरक्षण में प्लेसमेंट एजेंसी के लोगों की नियुक्ति और विभागीय निगरानी व्यवस्था की कमी के कारण गड़बड़ियों की आशंका बनी रहती है। साथ ही उन्होंने मांग की कि शराब दुकानों को घनी आबादी और मुख्य सड़क के किनारे संचालित नहीं किया जाना चाहिए तथा सरकार को इस संबंध में नियमों का सख्ती से पालन कराना चाहिए।

      के. डोमरू रेड्डी ने राज्य सरकार और आबकारी विभाग से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा चिरमिरी में कथित मिलावटी शराब के कारोबार एवं इनके संरक्षण से गली मोहल्ले में बेधड़क बिक रहे शराब पर स्थायी रोक लगाने की माँग की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0