LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Sep 2026
ब्रेकिंग
फुनगा में 7.49 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, दो बड़े पुलों सहित सड़क-नाली निर्माण से मजबूत होगी ग्रामीण कनेक्टिविटीजरौंधा छात्रावास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी, विद्यार्थियों से लिया सुविधाओं का फीडबैक; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देशमरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मनेंद्रगढ़ अस्पताल में शेड और आरओ वाटर की सुविधा, जीवनदीप की बैठक के निर्देश का दिखा असरछत्तीसगढ़ टीम हल्लाबोल की नई कार्यकारिणी गठित, रीत जैन बने सरगुजा संभाग के सह संयोजककिसानों को बड़ी राहत: खड़गवां ब्लॉक में खुलेंगे तीन नए धान उपार्जन केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से मिली मंजूरी

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 21.80 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 21.80 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार
एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 21.80 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 21.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में चिरमिरी पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील कुमार चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भिलाई स्थित ‘पाम कैरियर कंसल्टेंसी’ के संचालक प्रिंस कुमार ने उनकी बेटी गायत्री चौरसिया का मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन कराने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने एडमिशन कराने के नाम पर 4 अगस्त 2022 से 26 अप्रैल 2023 के बीच अलग-अलग किश्तों में चेक के माध्यम से कुल 21 लाख 80 हजार रुपये अपने खाते में जमा कराए।

रकम लेने के बाद जब मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं हुआ तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपी ने पहले उन्हें अलग-अलग तरीके से गुमराह किया और बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक लेन-देन, स्टेटमेंट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की। जांच में धोखाधड़ी से संबंधित तथ्यों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज की और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से मेडिकल एडमिशन के नाम पर लोगों को झांसा देकर रकम ऐंठने वाले लोगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0