LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
13 Oct 2026
ब्रेकिंग

डॉ. ममता साहू ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का पदभार, महिलाओं को त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

डॉ. ममता साहू ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का पदभार, महिलाओं को त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
डॉ. ममता साहू ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का पदभार, महिलाओं को त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली पर दिया जोर

रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त की गईं डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। गरिमामय वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा महिला सशक्तिकरण को आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. साहू ने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी से पारदर्शिता, संवेदनशीलता, जवाबदेही तथा समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अपने संबोधन में डॉ. ममता साहू ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने, उनकी शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आयोग केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, जागरूकता और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष सुनवाई और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, नगर निगम रायपुर के पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, श्रीमती रजनी शेंगडे, जितेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, श्रीमती सीमा डहरिया और गीतेश साहू सहित आयोग के सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0