रायपुर, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य सचिव श्री विकासशील की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
सामूहिक वाचन के दौरान सभी ने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास एवं धर्म की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता के मूल संकल्प को दोहराया।
संविधान दिवस के माध्यम से लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।



पाठकों की टिप्पणियां 0