LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
20 Aug 2026
ब्रेकिंग

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: भारतीय लोककला जगत ने खोया अनमोल रत्न, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया गहरा शोक

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: भारतीय लोककला जगत ने खोया अनमोल रत्न, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया गहरा शोक
पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: भारतीय लोककला जगत ने खोया अनमोल रत्न, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जताया गहरा शोक। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

अपने शोक संदेश में किरण देव ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुति शैली, प्रभावशाली वाणी और अद्वितीय प्रतिभा के माध्यम से पंडवानी जैसी लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर में सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने कहा कि तीजन बाई केवल एक महान लोक कलाकार नहीं थीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपरा की सशक्त प्रतीक थीं। संघर्षपूर्ण जीवन से आगे बढ़कर उन्होंने जो ऊंचाइयां हासिल कीं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित तीजन बाई का कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका निधन भारतीय लोककला के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत है।

किरण देव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और उनके करोड़ों प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0