LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
28 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी पुलिस का तेज रफ्तार बाइकरों पर बड़ा एक्शन : तीन मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, 60 हजार का जुर्माना, नियमों का पालन करने वालों का किया गया सम्मान

चिरमिरी पुलिस का तेज रफ्तार बाइकरों पर बड़ा एक्शन : तीन मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, 60 हजार का जुर्माना, नियमों का पालन करने वालों का किया गया सम्मान
चिरमिरी पुलिस का तेज रफ्तार बाइकरों पर बड़ा एक्शन : तीन मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, 60 हजार का जुर्माना, नियमों का पालन करने वालों का किया गया सम्मान। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चिरमिरी पुलिस द्वारा शहर में विशेष सघन यातायात जांच अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना था।

चिरमिरी के गोदरीपारा, डोमनहिल, हल्दीबाड़ी सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस टीमों ने एक साथ वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच कर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन दस्तावेज, फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 40 से 50 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 60 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान तेज आवाज एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 03 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों वाहनों के अवैध साइलेंसर मौके पर ही जब्त कर प्रति वाहन 5,000 रुपये के हिसाब से कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया।Example Image

इसके अलावा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 10 चारपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। वहीं बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वाले 20 वाहन चालकों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान की विशेष बात यह रही कि पुलिस ने केवल नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिकों को भी सम्मानित किया।

हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए समय- समय पर रैली, जन जागरूकता अभियान एवं विद्यालयों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकांश नागरिक अब नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन जो लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0