LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार,

चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार,
चिरमिरी पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 10 दिनों में 8 आरोपी गिरफ्तार, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

विशेष अभियान के तहत 32 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के तहत सभी पर हुई कार्रवाई

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 दिनों के भीतर अवैध महुआ शराब के कारोबार से जुड़े 8 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6,400 रुपये बताई गई है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान थाना चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में गैयालाल (सतनी), विजय कुमार खैरवार, सीता बखला (गोंदला दफाई, हल्दीबाड़ी), सुनीन (ईटवा दफाई), सरिता अहिरवार (मितानिया नगर, कोरिया कॉलरी), प्रमाबाई (डोगनहिल), हरिश्चंद्र केवट (दलगजन दफाई) सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अलग-अलग मात्रा में कुल 32 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

Advertisement
Ads3articlepage

चिरमिरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना चिरमिरी एवं चौकी कोरिया के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0