LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Oct 2026
ब्रेकिंग

लंबे समय से फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंबे समय से फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
लंबे समय से फरार आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी ।

​थाना चिरमिरी क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 334/26 के तहत पूर्व में कुल 06 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था । जिसमे​उत्तम गिरी उर्फ गोलू हल्दीबाड़ी, ​राजा यादव उर्फ भाकू हल्दीबाड़ी, ​अभिषेक यादव हल्दीबाड़ी, ​अजय सोनवानी उर्फ अज्जू बड़ी बाजार, ​शवि सिंह टिकरापारा एवं जीतेश कुमार छोटाबाजार शामिल है । ​उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी 04 सितम्बर .2026, 06 सितंबर 2026 एवं 11 सितंबर 2026 को की गई थी।

इसी प्रकार ​मामले का एक अन्य शातिर आरोपी साहिल अहमद, उम्र 23 वर्ष, निवासी टिकरापारा घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई घेराबंदी और पता- तलाश के दौरान 13 अक्टूबर 2026 को उसे धर दबोचा गया एवं वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
​इस सफल कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, सहायक उप निरीक्षक चित्रभान सिंह, प्रधान आरक्षक 54 अशोक मलिक, आरक्षक 133 सुरेश तिग्गा, आरक्षक 124 मदन राजवाड़े एवं सैनिक रामजी गुप्ता का विशेष योगदान रहा ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0