LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
13 Oct 2026
ब्रेकिंग

कॉपर वायर चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

कॉपर वायर चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कॉपर वायर चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चोरी का सामान बरामद

चिरमिरी ।

एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुंजूर के मार्गदर्शन में थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा कॉपर वायर चोरी के प्रकरण में अग्रिम विवेचना करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार पैकरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बीटीआई गोदरीपारा, थाना चिरमिरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 02 सितंबर 2026 को 02 नग एसी कॉपर वायर तथा 04 सितम्बर 2026 को 01 नग एसी कॉपर वायर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी जितेश सिंह उर्फ गोलू, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 20, धम्मन दफाई, छोटी बाजार, थाना चिरमिरी को गिरफ्तार कर 06 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर उप जेल मनेंद्रगढ़ भेजा गया था।

प्रकरण की अग्रिम विवेचना के दौरान चोरी का सामान खरीदने के संबंध में आरोपी सिराजुद्दीन, उम्र 65 वर्ष, निवासी पुराना रेलवे फाटक, वार्ड क्रमांक 07, थाना मनेंद्रगढ़ से पूछताछ की गई। उसके कथन के आधार पर चोरी के कॉपर वायर की बरामदगी की गई। आरोपी को 12 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा, सहायक उप निरीक्षक विपिन मिंज, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक मदन लाल राजवाड़े, सुरेश तिग्गा एवं हफीज कुरैशी तथा सैनिक रामजी गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0