LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी पुलिस ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान,

चिरमिरी पुलिस ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान,
चिरमिरी पुलिस ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । एमसीबी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में चिरमिरी पुलिस ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चिरमिरी में विद्यार्थियों के लिए विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग द्वारा किसी भी प्रकार का मोटर वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 199A के अंतर्गत वाहन के मालिक या अभिभावक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाती है। इस प्रावधान के तहत ₹25,000 तक का जुर्माना, तीन वर्ष तक का कारावास तथा वाहन का पंजीयन एक वर्ष तक निलंबित किया जा सकता है। साथ ही नाबालिग को 25 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने में भी प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।

विद्यार्थियों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का सदैव पालन करने की समझाइश दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल स्वयं के लिए ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

चिरमिरी पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं वाहन न चलाएँ तथा अपने माता- पिता एवं अभिभावकों को भी नाबालिग बच्चों को वाहन उपलब्ध न कराने के लिए प्रेरित करें।

Advertisement
Ads3articlepage

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

चिरमिरी पुलिस ने आमजन एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0