LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Oct 2026
ब्रेकिंग

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चिरमिरी, युवा नेता अभय जायसवाल के नेतृत्व में 13वीं जय महाकाल कांवड़ यात्रा संपन्न,

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चिरमिरी, युवा नेता अभय जायसवाल के नेतृत्व में 13वीं जय महाकाल कांवड़ यात्रा संपन्न,
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा चिरमिरी, युवा नेता अभय जायसवाल के नेतृत्व में 13वीं जय महाकाल कांवड़ यात्रा संपन्न,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। महाकाल भक्त मंडल चिरमिरी के तत्वावधान में आयोजित 13वीं जय महाकाल कांवड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूरे यात्रा मार्ग पर ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा।

कांवड़ यात्रा में चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। महाकाल भक्त मंडल के अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक अभय जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

आस्था के साथ एकता और भाईचारे का संदेश

युवा नेता अभय जायसवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज को जोड़ना, आपसी भाईचारा बढ़ाना और चिरमिरी में एकता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी है।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि चिरमिरी नगर पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि कायम रहे।

13 वर्षों से जारी है भव्य परंपरा

अभय जायसवाल ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शिवभक्तों और क्षेत्रवासियों का उत्साह एवं सहयोग उत्साहजनक रहा। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही जय महाकाल कांवड़ यात्रा लगातार 13 वर्षों से अपनी भव्य परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

कार्यकर्ताओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान

यात्रा के सफल आयोजन में शुभम केशरवानी, हरिशंकर काठे, लोकेश कश्यप, विष्णु साहू, हेमलता सिंह, सौरभ अग्रवाल, संस्कार केशरवानी, जीतू दास, सत्यम, आनंद गुप्ता, हर्ष सोनकर सहित महाकाल भक्त मंडल के अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने सभी शिवभक्तों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और सहयोग से ही यह धार्मिक आयोजन लगातार अपनी पहचान और भव्यता बनाए हुए है।

Example Image

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0