LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Aug 2026
ब्रेकिंग

भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन पर किया वार्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित,

भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन पर किया वार्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित,
भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन पर किया वार्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बीते गुरुवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने वार्ड क्रमांक-18 के कक्षा 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया ।

इस अवसर पर चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. डी. के. उपाध्याय, चिकित्सक डॉ. डी. के. त्रिपाठी, चिरमिरी नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति कीर्ति बासो राउल, भाजपा नेता अरुणोदय पाण्डेय, गणेश ठाकुर, पार्षद मनीष खटीक भाजपा नेता अभय जायासवाल, लक्की राजकुमार बधावन, रीत जैन, प्रमोद हार्डेकर, अरविंद पाठक, राकेश दास, दुर्गा साकिर एवं वार्ड के समस्त नागरिक गण उपस्थित रहे ।

जिन प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा 10 वी में प्रथम स्थान लाने वाली छात्र ऐरा सिद्दिकी पिता इकराम 83.5% द्वितीय स्थान लाने वाली छात्र पी. हर्षिता पिता स्व. पी. शेखर 81%, तृतीय स्थान लाने वाली छात्र प्रतिक्षा राजवाड़े पिता ज्वाला राजवाड़े 80% और कक्षा 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा एडलीना पिता संजू कार्तिक शामिल रहे ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भाजपा चिरमिरी मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी के इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और अन्य लोगों भी इससे प्रेरणा लेकर अपने वार्डो में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0