LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Aug 2026
ब्रेकिंग
शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत,मनेंद्रगढ़: एक साल में 1.09 लाख से अधिक ओपीडी, सर्जरी का आंकड़ा 15 से बढ़कर 114 तक पहुंचा; सोनोग्राफी, डायलिसिस और हार्मोनल जांच जैसी सुविधाएं... रायपुर : शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायSECL प्रबंधन की मनमानी पर CGIT का बड़ा वार: भागवत दुबे द्वारा उठाए मामले में समयपूर्व रिटायरमेंट खारिज, बारेलाल को पूरा बैक वेज और सेवा लाभ देने आदेश रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी राहत: रायगढ़ के 33 हजार किसानों तक पहुंची 113.47 करोड़ की अग्रिम सहायता, साय सरकार ने समय पर उपलब्ध कराए खाद-बीज,

खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी राहत: रायगढ़ के 33 हजार किसानों तक पहुंची 113.47 करोड़ की अग्रिम सहायता, साय सरकार ने समय पर उपलब्ध कराए खाद-बीज,
खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी राहत: रायगढ़ के 33 हजार किसानों तक पहुंची 113.47 करोड़ की अग्रिम सहायता, साय सरकार ने समय पर उपलब्ध कराए खाद-बीज,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 8 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ सीजन के दौरान किसानों को आर्थिक और कृषि संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के 33,017 किसानों को 79 प्राथमिक कृषि साख समितियों के माध्यम से 82.19 करोड़ रुपए की अग्रिम कृषि सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही किसानों को 31.28 करोड़ रुपए मूल्य के खाद एवं बीज भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रकार जिले के किसानों तक अब तक 113.47 करोड़ रुपए की सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

सरकार की इस पहल से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए समय पर आर्थिक संबल और आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हुए हैं। समय पर मिली सहायता के कारण खेती की तैयारियों में तेजी आई है और जिलेभर में किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों में जुट गए हैं।

सभी विकासखंडों के किसानों को मिला लाभ

रायगढ़ जिले के सभी विकासखंडों में किसानों को समान रूप से लाभान्वित किया गया है। रायगढ़ विकासखंड की 14 समितियों के माध्यम से 6,113 किसानों, पुसौर की 15 समितियों से 6,487 किसानों, खरसिया की 12 समितियों से 8,575 किसानों, धरमजयगढ़ की 15 समितियों से 4,898 किसानों, घरघोड़ा की 5 समितियों से 1,432 किसानों, तमनार की 10 समितियों से 3,228 किसानों तथा लैलूंगा की 8 समितियों से 2,284 किसानों को अग्रिम कृषि सहायता उपलब्ध कराई गई है।

खाद और बीज की नहीं होने दी कमी

खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की कमी न हो, इसके लिए जिले की सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण किया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में 22,668 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भंडारण किया गया, जिनमें से अब तक 18,641 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का लगभग 82 प्रतिशत है।

किसानों को अब तक 10,718 मीट्रिक टन यूरिया, 2,342 मीट्रिक टन डीएपी, 2,430 मीट्रिक टन एनपीके, 795 मीट्रिक टन पोटाश तथा 2,356 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध कराया जा चुका है। समितियों में किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

अच्छी बारिश से बढ़ा किसानों का उत्साह

पिछले सप्ताह हुई अच्छी बारिश और समय पर मिली अग्रिम कृषि सहायता, खाद एवं बीज ने खरीफ सीजन की तैयारियों को नई गति दी है। जिलेभर में धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से जारी है। अनुकूल मौसम, पर्याप्त कृषि संसाधनों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे इस वर्ष बेहतर उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0