LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
18 Sep 2026
ब्रेकिंग

52 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी-मोबाइल समेत ₹53,200 की सामग्री जब्त

52 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी-मोबाइल समेत ₹53,200 की सामग्री जब्त
52 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी-मोबाइल समेत ₹53,200 की सामग्री जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी में नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई; आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

चिरमिरी। एमसीबी जिले में नशीले पदार्थों के अवैध सेवन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने 52 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शन के अलावा स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 53,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को 16 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरापारा बड़ा बाजार, चिरमिरी निवासी आशीष जायसवाल (38 वर्ष) नशीले इंजेक्शन अपने कब्जे में रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कालीबाड़ी काली मंदिर के नीचे रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में मिली जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 16 CJ 3523 की डिक्की से काले रंग की प्लास्टिक थैली बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, थैली में—

 Rexogesic Buprenorphine Injection IP - 26 नग

Avil Pheniramine Injection IP – 26 नग

मिलाकर कुल 52 इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 18,200 रुपये बताई गई है।

इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी, कीमत करीब 25,000 रुपये तथा मोबाइल फोन, कीमत करीब 10,000 रुपये भी जब्त किया। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 53,200 रुपये की सामग्री जब्त की।

NDPS Act के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी आशीष जायसवाल के खिलाफ थाना चिरमिरी में धारा 22(C) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को 17 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, सउनि चित्रभान सिंह, प्र.उ.निरीक्षक विजय सिंह गोंड, प्र.आर. 54 अशोक मलिक, आर. 133 सुरेश तिग्गा, सै.क्र. 36 प्रमोद तथा सै.क्र. 158 रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0