सीतापुर में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले किसानों का एक दिवसीय धरना,इन मांगो को लेकर लामबंद हुए किसान
सीतापुर में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले किसानों का एक दिवसीय धरना,इन मांगो को लेकर लामबंद हुए किसान
सरगुजा:-सीतापुर में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में आज किसानों ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड में एक दिवसीय धरना दिया है।
आपको बता दे कि सरकार को धान बेचने के लिए किसानों को आ रहीं एग्रीटेक पंजीयन गिरदावरी में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में किसानों ने स्थानीय प्रशासन को कई सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
वहीं इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनके समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो वे चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
वहीं इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों के प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार को धान बेचने में आ रहीं समस्या जैसे एग्रीटेक पंजीयन का न हो पाना,गिरदावरी सही नहीं हो पाने के कारण रकबा कम होना,धान बेचने के लिए वन भूमि पट्टा एवं शासकीय पट्टा को सम्मिलित नहीं किए जाने और सहकारी समितियों में वर्ष 2024-25 के पंजीयन के आधार पर धान खरीदी किए जाने की मांग की है,वहीं उन्होंने इसके साथ ही अन्य कई सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और इन समस्याओं को पूरा करने के लिए उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहीं इधर पूरे मामलें में सीतापुर तहसीलदार रूपाली मेश्राम ने बताया कि किसानों को धान बेचने के लिए आ रहीं समस्याओं सहित अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा जिससे किसानों को धान बेचने में कोई समस्या नहीं आ सकें।
बहरहाल पूरे में देखने वाली बात तो यह होगी कि आखिरकार कब तक किसानों की समस्याओं का निराकरण शासन-प्रशासन कर पाती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।