खेल एवं युवा कल्याण जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन 14 मई से 05 जून तक,

खेल एवं युवा कल्याण जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन 14 मई से 05 जून तक,

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी जिले में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है । 

     जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल विधाओं में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। जिसमें कबड्डी, फुटबाल, कराते, क्रिकेट, बैडमिंटन खेल शामिल है।    

      फुटबाल, क्रिकेट का प्रशिक्षण आत्मानंद विद्यालय मनेंद्रगढ़, कबड्डी का प्रशिक्षण खेलो इंडिया लघु केन्द्र बंजी, बैडमिंटन का प्रशिक्षण बैडमिंटन हॉल नई लेदरी तथा कराते का प्रशिक्षण वार्ड क्र 09 पेण्ड्रा दफाई, मनेन्द्रगढ़ में किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 मई 2026 से 03 जून 2026 तक प्रातः 06 से 08 बजे व सायं 05 से 07 तक किया जायेगा।

      शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीयन तथा पालक सहमति अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन हेतु लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe-mTGXkMDCiWzuzQKg7D23cUtZknxqJmaZ4a9loLSKuCYHg/viewform?usp=sharing7&ouid=10 4979295297267884409 तथा ऑफलाईन पंजीयन फार्म कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिले के समस्त विकासखण्डो के विकासखण्ड नोडल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण जिला एम.सी.बी. से प्राप्त कर सकते है। 

     प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश हेतु आयु सीमा सब जूनियर / जूनियर वर्ग की बालक/बालिकाओं को शामिल किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जायेगा।