मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को लेकर सियासत गरमा गई है। एक तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विधानसभा घेराव किया, वहीं दूसरी ओर राज्य के गृह मंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
बता दें कि विधानसभा में कांग्रेस ने मनरेगा पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और रोजगार के अवसर घटाए जा रहे हैं।
Aaj ka din 












