केंद्रीय बजट 2026 महिला संवाद सम्मेलन का आयोजन करडेगा में,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने कहा बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान

केंद्रीय बजट 2026 महिला संवाद सम्मेलन का आयोजन करडेगा में,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने कहा बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान

जशपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जशपुर के तत्वाधान में केंद्रीय बजट 2026 महिला संवाद सम्मेलन का आयोजन करडेगा में आयोजित किया गया है।उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया जायेगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले जशपुर जिला अंतर्गत करडेगा में महिला संवाद सम्मेलन का आयोजन 10 फरवरी को किया जा रहा है,उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 के संबंध में पूर्ण जानकारी आमजनों तक पहुंचाना है। श्रीमती गुप्ता ने आगे जानकारी देते हुवे बताया कि महिला मोर्चा की जिला स्तरीय टीम इस आयोजन को सफल बनाने पूर्ण ताकत झोंक रही है।जिले की महामंत्री सहित अन्य सभी पदाधिकारी कुशल रणनीति के तहत आयोजन की तैयारी के जुटे हैं।महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों की भूमिका इस आयोजन को सफल बनाने में दिखाई देगी।सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीगण प्रदेश से मिले निर्देशों के तहत अपनी अपनी बात इस संवाद कार्यक्रम में रखेंगे और बजट के संबंध में विस्तृत जानकारी क्रमशः देंगे। संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान किया गया है जिस संबंध में विस्तार से जानकारी दिया जायेगा।कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है,इस वक्त कार्यक्रम की लेकर सभी व्यापक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।