एनडीपीएस. एक्ट में एण्ड- टू- एण्ड के तहत कार्यवाही कर चिरमिरी पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
चिरमिरी । एनडीपीएस. एक्ट में एण्ड- टू- एण्ड के तहत कार्यवाही कर चिरमिरी पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 07 अक्टूबर 2025 को मुखबीर सूचना पर हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी में रेड कार्यवाही कर आरोपी शेख अल्ताफ उम्र 22 वर्ष निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी तथा किशन रजक निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 09 नग, इस्पास्मोनिल टेबलेट 10 नग, फेनिरामाईन इंजेक्शन 10 नग, लाइजेसिक ब्रफेन इंजेक्शन 12 नग, एविल 17 नग कुल कीमत 15700 रुपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
उपरोक्त प्रकरण में एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह द्वारा एण्ड-टू-एण्ड के तहत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायर का पता तलाश शुरू किया ।
इसी तारतम्य में मुखबीर से मिली सूचना पर प्रकरण के आरोपी शिव शंकर राजवाड़े उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सलबा' मेको रजवारीपारा थाना बैकुण्ठपुर को 22 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया है । तथा नशीली दवाओं के सप्लायर आरोपी शुभम यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चनवारीड़ाड़ गौटियापारा मनेन्द्रगढ़ को ग्राम तिलौली कुवारंपुर से 04 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक नईम खान, प्रधान आरक्षक 33 धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक विजय विश्वकर्मा एवं सैनिक प्रमोद साहू की सराहनीय भूमिका रही।
Aaj ka din 












