स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी ने एमसीबी भाजपा जिला कार्यालय में ली रणनीतिक बैठक, 27 नवंबर के भूमिपूजन को लेकर तैयारियां तेज

स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी ने एमसीबी भाजपा जिला कार्यालय में ली रणनीतिक बैठक, 27 नवंबर के भूमिपूजन को लेकर तैयारियां तेज

मनेंद्रगढ़ । भाजपा जिला कार्यालय मनेंद्रगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जिलेभर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

    बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 27 नवंबर को होने वाले भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और उसकी रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देना था।

      स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान तैयारियों का विस्तृत जायज़ा लिया और आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

      उन्होंने कहा कि नया जिला कार्यालय भाजपा के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

     बैठक में जानकारी दी गई कि भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी तथा राज्य सरकार के चार मंत्री शामिल होने की संभावना है। इतने उच्चस्तरीय नेतृत्व की उपस्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

      जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो व्यवस्था, स्वागत, आवागमन, मीडिया समन्वय और जनसंपर्क जैसे दायित्वों का संचालन कर रही हैं। मंत्री ने सभी समितियों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

     कार्यकर्ताओं ने बैठक में यह विश्वास जताया कि भूमिपूजन समारोह भाजपा के जिले में आगामी संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 27 नवंबर को जिले में बड़ा राजनीतिक आयोजन देखने की उम्मीद है।  

      इस दौरान नगर पालिक निगम चिरमिरी महापौर राम नरेश राय सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी राजकुमार बधावन, संजय राय, आशीष सिंह, रामलाल सिंह, सरोज यादव, प्रतिमा पटवा, आशीष मजूमदार, वीरेंद्र सिंह राणा, गौरी सिंह, पवन शुक्ला, जमुना पांडेय, हीरालाल यादव, रीत जैन एवं धर्मेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।