LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
06 Aug 2026
ब्रेकिंग

18 अगस्त को सूरजपुर में गूंजेगा श्याम नाम, पहली बार भजन सम्राट कन्हैया मित्तल करेंगे संकीर्तन,

18 अगस्त को सूरजपुर में गूंजेगा श्याम नाम, पहली बार भजन सम्राट कन्हैया मित्तल करेंगे संकीर्तन,
18 अगस्त को सूरजपुर में गूंजेगा श्याम नाम, पहली बार भजन सम्राट कन्हैया मित्तल करेंगे संकीर्तन, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

25 हजार वर्गफुट के टेंसाइल डोम में होगा भव्य 'भरोसा' श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, कलकत्ता के कारीगर सजाएंगे दिव्य दरबार,

सूरजपुर। शहर में इन दिनों श्याम भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। 18 अगस्त को श्री श्याम भक्त मंडल सूरजपुर द्वारा आयोजित होने वाले भव्य 'भरोसा' श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रंगमंच परिसर में 25 हजार वर्गफुट के विशाल टेंसाइल डोम में आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्याम भक्त पिछले एक महीने से दिन-रात जुटे हुए हैं।

इस वर्ष महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होगा कि विश्व विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल पहली बार सूरजपुर पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ इंदौर के प्रसिद्ध भजन गायक गौरी शरण भी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति में सराबोर करेंगे। पूरी रात चलने वाले संकीर्तन में बाबा श्याम के भजनों, जयघोष और भक्ति रस का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

कलकत्ता के कारीगर देंगे बाबा के दरबार को दिव्य स्वरूप

आयोजन समिति ने बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए कोलकाता से विशेष फूल सज्जाकार और दरबार सेवकों को आमंत्रित किया है। पुष्प सज्जा, दिव्य श्रृंगार, इत्र वर्षा और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के बीच बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई में प्रसाद और भोजन की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

बैठक, सुरक्षा और पार्किंग की व्यापक तैयारी

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के दिन पूरा सूरजपुर श्याममय वातावरण में नजर आएगा।

सैकड़ों श्याम भक्त निभा रहे जिम्मेदारी

श्री श्याम भक्त मंडल के अतुल अग्रवाल, अंकित गर्ग, मुकेश गोयल, शैलेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल, भवीश रोहिला, सचिन गोयल, गौरिश जिंदल, यश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पपल अग्रवाल, संतोष गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, उत्पल चट्टोपाध्याय, राकेश कुमार, संस्कार अग्रवाल, आकाश अग्रवाल और दीपक अग्रवाल सहित मंडल के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

समिति ने सूरजपुर सहित आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 'भरोसा' श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल होने और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0