LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Sep 2026
ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय ने जलाया आशीर्वाद का दीया

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय ने जलाया आशीर्वाद का दीया
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय ने जलाया आशीर्वाद का दीया। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की

कहा—राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित 25 वर्षों की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहे हैं।

गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत तक की यात्रा प्रेरणास्रोत : साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण से सुशासन, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तथा देश की विरासत के सम्मान से आधुनिक भारत के निर्माण तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी की भावना दिखाई दे रही है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह दीप प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभा रहा अपनी भूमिका

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की आकांक्षाओं को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाओं और सेवा भावना से जुड़े संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस पहल के माध्यम से जनभागीदारी और सेवा के भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0