LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी कलेक्टर जनदर्शन में गूंजी जनता की आवाज: कलेक्टर ने गंभीर शिकायतों पर दिखाई संवेदनशीलता, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश,

एमसीबी कलेक्टर जनदर्शन में गूंजी जनता की आवाज: कलेक्टर ने गंभीर शिकायतों पर दिखाई संवेदनशीलता, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश,
एमसीबी कलेक्टर जनदर्शन में गूंजी जनता की आवाज: कलेक्टर ने गंभीर शिकायतों पर दिखाई संवेदनशीलता, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की गूंज सुनाई दी। जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान मजदूरी भुगतान, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, बैंक खाते से राशि की धोखाधड़ी, वन भूमि का पट्टा, अनुकंपा नियुक्ति, विवाह संबंधी कानूनी कार्रवाई, राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण, वन अधिकार पत्र में नाम संशोधन, सीमांकन, जांच प्रतिवेदन, स्व-सहायता समूहों के मार्गदर्शन, अवैध कब्जा, विद्युत कनेक्शन, सार्वजनिक सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में बेलाबाई निवासी अखराडांड़ ने मजदूरी भुगतान की लंबित राशि दिलाने की मांग की, वहीं कुमकुम सोनवानी निवासी कठौतिया ने पति एवं सास द्वारा दहेज, मारपीट तथा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की।
गोविंग निवासी लालपुर ने बैंक खाते से राशि निकालकर हड़पने की शिकायत प्रस्तुत की, जबकि श्रीराम निवासी केल्हारी ने लगभग 60 वर्षों से काबिज वन भूमि का पट्टा प्रदान करने की मांग रखी। रंजना कलसा निवासी झगराखाण्ड ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने तथा कृष्णा निवासी चिरमिरी ने विवाह संबंधी मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Ads3articlepage

जनदर्शन में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी प्रमुखता से सामने आए। खोंगापानी निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए वॉटर कूलर स्थापित करने, अमृत मिशन के तहत कराए जा रहे कथित गुणवत्ताविहीन कार्यों की जांच, नगर पंचायत में नालियों की नियमित सफाई तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की मांग की।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गणेश विश्वकर्मा निवासी मनेंद्रगढ़ ने राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने, दीपक खलखो निवासी चैनपुर ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर न्याय दिलाने तथा राजीव लोचन शुक्ला निवासी सिरौली ने छह माह से लंबित सीमांकन प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। जनकपुर के महिला स्व- सहायता समूहों ने समूहों के बेहतर संचालन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी।
दीप नारायण निवासी केल्हारी ने वन अधिकार पत्र में नाम संशोधन, मंगल सिंह निवासी मलकडोल ने अपनी पट्टे की भूमि पर लगी धान की फसल को नष्ट किए जाने की शिकायत, माधुरी सुभाष कश्यप निवासी चिरमिरी ने उचित मूल्य दुकान को वार्ड से दूर संचालित किए जाने एवं पूर्व शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की जानकारी दी। वहीं नन्द कुमार निवासी बुलाकीटोला ने पट्टा निरस्ती के बाद भी शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई।
अब्दुल हसन निवासी जनकपुर ने बाजार हेतु आरक्षित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाकर पूर्ववत दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की, जबकि देव नारायण निवासी नेवरी ने अपनी पट्टे की भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर धान बोने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बुसरा जमीर निवासी मनेंद्रगढ़ ने अस्थायी विद्युत कनेक्शन को स्थायी कनेक्शन में परिवर्तित करने का आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0