LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Nov 2026
ब्रेकिंग

प्रतापपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार; 99,600 रुपये नकद समेत कार और बाइक जब्त

प्रतापपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार; 99,600 रुपये नकद समेत कार और बाइक जब्त
प्रतापपुर में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार; 99,600 रुपये नकद समेत कार और बाइक जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

सूने मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 3 स्कूटी, 2 बाइक, ओमनी कार, 7 मोबाइल और ताश पत्ती भी की जब्त

नदीम खान / सूरजपुर

सूरजपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रतापपुर पुलिस ने बस स्टैंड के पास एक सूने मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 99 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 3 स्कूटी, 2 मोटरसाइकिल, एक ओमनी कार, 7 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां भी जब्त की गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापपुर बस स्टैंड के पास स्थित एक सूने मकान में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. नंदकेश्वर पैंकरा (35 वर्ष), ग्राम कोनी, थाना पस्ता।
  2. अब्दुल रज्जाक (38 वर्ष), निवासी प्रतापपुर।
  3. मोहम्मद जाहिद (44 वर्ष), निवासी प्रतापपुर।
  4. बबलू इराकी (40 वर्ष), ग्राम कदोरा, चौकी डबरा।
  5. सुनील कुमार (31 वर्ष), ग्राम डबरा, चौकी डबरा।
  6. आशीष कुमार (19 वर्ष), ग्राम पहिया, थाना चंदौरा।
  7. बसंत कुमार (30 वर्ष), ग्राम सेमरा।

पुलिस ने मामले में थाना प्रतापपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

एक सूने मकान में जुए का फड़ संचालित होने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0