दीपावली के उपलक्ष्य मे कार्यकर्ता मिलन समारोह और गोवर्धन पूजा मे सम्मिलित हुई पत्थलगांव विधायक गोमती साय

पत्थलगांव। शनिवार को पत्थलगांव विधायक और उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय अपने निवास कार्यालय पत्थलगांव मे दीपावली के बाद भाजपा परिवार के सदस्यों व आम नागरिकों से भेंट कर सभी को दीपावली व गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं और पत्थलगांव स्थित सत्यनारायण मन्दिर में दर्शन कर क्षेत्र की विकास और खुशहाली की मंगलकामना कर अन्नकूट के उपलक्ष्य आयोजित महाभंडार मे प्रसाद ग्रहण कर वहां उपस्थित क्षेत्र वासियों को दीपोत्सव और अन्नकूट, गोर्वधन पूजा की शुभकामनाएं प्रेषित की।

ग्राम बूटराबहार में आयोजित गोवर्धन पूजा मे सम्मिलित होकर ग्रामीणजनों के साथ मिलकर भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की इस पावन पर्व पर भगवान गोवर्धन से सबकी खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। 

श्रीमती साय बताती है कि गोवर्धन पूजा हमारे पारंपरिक मूल्यों को जीवित रखते हुए एकता, समर्पण, और समृद्धि का प्रतीक है। सभी ग्रामवासियों के साथ यह उत्सव मनाकर गर्व और आनंद की अनुभूति हुई।जिसके बाद विधायक महोदया ने ग्रामीणों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए छज्जा निर्माण की घोषणा की और समस्त ग्रामीणों को दीपावली और गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस शुभ अवसर पर अनिल मित्तल, संजय लोहिया, रौशन प्रताप सिंह, अंकित बंसल, रूपसिंह राठिया, अमरजीत बाज, चेतन वनवासी, ईश्वर यादव, नकुल बेजार, जयसिंह पैंकरा, मुनेश्वर सिदार, रामचरण नेताम, सुशील भुनेश्वरी बेहरा, अंजु टोप्पो, नैमिश बंजारा सहित बहुत ही संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।