Asia Cup 2025 : 8 टीमें, 1 खिताब.! आज से UAE में सजेगा क्रिकेट का मेला..ऐसे लाइव देख पाएंगे सभी मैच

Asia Cup 2025 : 8 टीमें, 1 खिताब.! आज से UAE में सजेगा क्रिकेट का मेला..ऐसे लाइव देख पाएंगे सभी मैच

Asia Cup 2025: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आज से पुरुष क्रिकेट एशिया कप 2025 का आगाज़ होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शुरू होगा। वहीं, भारतीय टीम अपना अभियान कल यानी 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू करेगी।

इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, क्योंकि अगले साल 2026 में टी20 विश्व कप आयोजित होना है। पिछली बार भारतीय टीम ने ही एशिया कप का खिताब जीता था और मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इस बार भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

क्यों UAE बना मेजबान?

हालांकि एशिया कप का आधिकारिक आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधीन है, लेकिन राजनीतिक हालात और भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव को देखते हुए पूरे टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले भी कई बार भारत-पाकिस्तान मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए गए हैं। इस बार मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होंगे।

पहली बार 8 टीमों की भिड़ंत

यह एशिया कप का ऐतिहासिक संस्करण है, क्योंकि पहली बार इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है:

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई

ग्रुप बी: हांगकांग, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 चरण में पहुंचेंगी। इसके बाद सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

भारत का शेड्यूल

भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज भिड़ंत होगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

कब और कहां देखें लाइव?

टीवी प्रसारण: भारत में एशिया कप 2025 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: डिजिटल दर्शक Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव मुकाबले देख सकते हैं।

टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 18 मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे, जबकि केवल 15 सितंबर को होने वाला यूएई बनाम ओमान का मुकाबला शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय (IST)

9 सितंबर अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग अबू धाबी रात 8 बजे

10 सितंबर भारत vs यूएई दुबई रात 8 बजे

11 सितंबर बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग अबू धाबी रात 8 बजे

12 सितंबर पाकिस्तान vs ओमान दुबई रात 8 बजे

13 सितंबर बांग्लादेश vs श्रीलंका अबू धाबी रात 8 बजे

14 सितंबर भारत vs पाकिस्तान दुबई रात 8 बजे

15 सितंबर यूएई vs ओमान अबू धाबी शाम 5:30 बजे

15 सितंबर श्रीलंका vs हॉन्ग कॉन्ग दुबई रात 8 बजे

16 सितंबर बांग्लादेश vs अफगानिस्तान अबू धाबी रात 8 बजे

17 सितंबर पाकिस्तान vs यूएई दुबई रात 8 बजे

18 सितंबर श्रीलंका vs अफगानिस्तान अबू धाबी रात 8 बजे

19 सितंबर भारत vs ओमान अबू धाबी रात 8 बजे

20 सितंबर B1 vs B2 दुबई रात 8 बजे

21 सितंबर A1 vs A2 दुबई रात 8 बजे

23 सितंबर A2 vs B1 अबू धाबी रात 8 बजे

24 सितंबर A1 vs B2 दुबई रात 8 बजे

25 सितंबर A2 vs B2 दुबई रात 8 बजे

26 सितंबर A1 vs B1 दुबई रात 8 बजे

28 सितंबर फाइनल दुबई रात 8 बजे

साल 1983 में हुई थी एशिया कप की स्थापना

एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित, एशिया कप की स्थापना साल 1983 में हुई थी और एक साल बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में पहली बार इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले 12 संस्करण 50 ओवरों के एकदिवसीय फॉर्मेट में खेले गए थे, लेकिन 2016 से यह टूर्नामेंट एकदिवसीय और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बीच बारी-बारी से खेला जाता रहा है।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी महाद्वीपीय टीमों के अलावा, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल जैसे एसोसिएट नेशंस भी पहले एशिया कप में हिस्सा ले चुके हैं।

श्रीलंका ने सबसे ज्यादा बार खेला है एशिया कप

श्रीलंका के नाम सबसे अधिक एशिया कप में खेलने का रिकॉर्ड है, जिसने अब तक सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने 15-15 बार एशिया कप में शिरकत की है, जबकि अफगानिस्तान ने चार बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

एशिया कप की विजेता टीमें

साल विजेता उप-विजेता फॉर्मेट मेजबान देश

1984 भारत श्रीलंका वनडे यूएई

1986 श्रीलंका पाकिस्तान वनडे श्रीलंका

1988 भारत श्रीलंका वनडे बांग्लादेश

1990–91 भारत श्रीलंका वनडे भारत

1995 भारत श्रीलंका वनडे यूएई

1997 श्रीलंका भारत वनडे श्रीलंका

2000 पाकिस्तान श्रीलंका वनडे बांग्लादेश

2004 श्रीलंका भारत वनडे श्रीलंका

2008 श्रीलंका भारत वनडे पाकिस्तान

2010 भारत श्रीलंका वनडे श्रीलंका

2012 पाकिस्तान बांग्लादेश वनडे बांग्लादेश

2014 श्रीलंका पाकिस्तान वनडे बांग्लादेश

2016 भारत बांग्लादेश T20I बांग्लादेश

2018 भारत बांग्लादेश वनडे यूएई

2022 श्रीलंका पाकिस्तान T20I श्रीलंका

2023 भारत श्रीलंका वनडे पाकिस्तान/श्रीलंका

एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत

कप्तान सुनील गावस्कर के नेतृत्व में भारत ने 1984 में पहला एशिया कप जीता था – यह तीन टीमों का टूर्नामेंट था जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका अन्य टीमें थीं। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम भी है, जिसने 16 संस्करणों में से आठ बार खिताब जीता है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले पांच संस्करणों में से चार जीते और 1988 से 1995 के बीच लगातार तीन एशिया कप खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम भी है।

श्रीलंका प्रतियोगिता में दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसने छह बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान दो खिताबों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश 2012, 2016 और 2018 में तीन बार उपविजेता रहा है। इस बीच, श्रीलंका सात बार एशिया कप में उपविजेता रहा है – जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।

एशिया कप की सबसे सफल टीमें

टीम खिताब (कुल) जीत के साल

भारत 8 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023

श्रीलंका 6 1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022

पाकिस्तान 2 2000, 2012

एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है भारत

पाकिस्तान की दोनों एशिया कप जीत वनडे फॉर्मेट में आई हैं, जबकि भारत और श्रीलंका ने एशिया कप में T20 फॉर्मेट में भी एक-एक बार खिताब हासिल किया है। भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा कोई अन्य टीम एशिया कप जीतने में कामयाब नहीं रही है। वर्तमान में भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। इस बार भी भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, हालांकि श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी टीमें उसे कड़ी चुनौती दे सकती हैं।

एशिया कप 2025 की सभी 8 टीमों का स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, साहिबजादा फरहान और सैम अय्यूब।

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, जाकेर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब और तस्कीन अहमद।

हॉन्ग कॉन्ग: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निज़ाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्ज़ी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चालू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद एजाज़ खान, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गंजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान, अतीक-उर-रहमान इक़बाल और किंचित शाह।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्ज़ा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, फैज़ल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जकरिया इस्लाम और हसनैन अली शाह।

संयुक्त अरब अमीरात: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूज़ा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान, मुहम्मद फ़ारूक और मुहम्मद जवादुल्लाह।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली, सिद्दीकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फज़लहक फारूकी, अल्लाह गंजनफर और नूर अहमद।