अजब गजब.! एक साथ गूंजी चार बच्चों की किलकारी...महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म...दो बेटी और दो बेटे सहित मां भी स्वस्थ...पढ़ें पूरी खबर

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) से एक बेहद ही दुर्लभ (Very Rare Case) और अनोखा मामला (Curious Case) सामने आया है। जिसने डॉक्टर तक को चौंका दिया। दरअसल एक गर्भवती महिला ने एक, दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। फिलहाल सभी बच्चों को ICU में रखा गया है।
मामला कैलाशनाथ काटजू अस्पताल का है। जिसके इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो। इससे पहले इसी अस्पताल में पिछले साल एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।
वहीं डॉक्टर ने सभी बच्चों को ICU में रखा है। चार बच्चों का जन्म होना एक दुर्लभ घटना मानी जा रही है। डॉक्टरों की माने तो गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए बच्चों का जन्म समय से पहले कराया गया। वहीं उन्होंने बताया कि, चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम है।