मितानिन दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक-34 के पार्षद राहुल भाई पटेल ने मितानिन बहनों को किया सम्मानित

मितानिन दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक-34 के पार्षद राहुल भाई पटेल ने मितानिन बहनों को किया सम्मानित

पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल भी रहे उपस्थित,

चिरमिरी । मितानिन बहनों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में निभाई जा रही उनकी सेवा, निष्ठा, समर्पण एवं अथक मेहनत वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक है। आम जनों की सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमारे समाज की एक बड़ी ताकत है।

    इसी कड़ी में मितानिन दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल द्वारा वार्ड की मितानिन बहनों, एमटी दीदी एवं आरएचओ का पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया तथा स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।

     कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मितानिनों की भूमिका को समाज की आधारशिला बताया और उनके कार्यों की सराहना की।

    इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक मंजीत सिंह, राजकुमार वधावन, अब्दुल सलीम तथा पूर्व पार्षद शिवांश राजू जैन, विक्रम सिंह चौहान, सदाशिव बारिक (सिब्बो), जितेन्द्र साव, अमरेन्द्र ठाकुर, अजय सिंह चौहान, मंटू अशोक पटेल, अभय कुमार, सुशोभन भौमिक,प्रिंस शाही,हैप्पी वधावन

विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें सभी ने मितानिन बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।