LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
28 Jul 2026
ब्रेकिंग

थाना प्रभारी विजय सिंह की पहल पर चिरमिरी के वार्ड- वार्ड पहुंची आरटीओ सेवा,

थाना प्रभारी विजय सिंह की पहल पर चिरमिरी के वार्ड- वार्ड पहुंची आरटीओ सेवा,
थाना प्रभारी विजय सिंह की पहल पर चिरमिरी के वार्ड- वार्ड पहुंची आरटीओ सेवा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी में घर के पास बन रहे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा को मिली नई रफ्तार,

चिरमिरी । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों को वैध पहचान दिलाने के उद्देश्य से एमसीबी जिले के चिरमिरी में थाना प्रभारी विजय सिंह की पहल पर पुलिस- प्रशासन ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार शहर के अलग- अलग वार्डों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही बनाए जा रहे हैं।Example Image

      मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे चालक सामने आए जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के संयुक्त समन्वय से यह अभिनव अभियान शुरू किया गया, ताकि लोगों को अपने ही वार्ड में लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल सके।

    पिछले चार सप्ताह से बड़ी बाजार, डोमन हिल, गोदरीपारा और हल्दीबाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक शिविर में औसतन 50 से 60 नागरिकों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। लोगों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह अभियान लगातार सफल होता जा रहा है।

    इस पहल का विशेष लाभ 16 वर्ष से अधिक आयु के स्कूली छात्र-छात्राओं को भी मिल रहा है, जो बिना गियर वाले दोपहिया वाहन चलाते हैं। लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा सकेंगे।

     पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को बैकुंठपुर स्थित आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों लगते थे। अब यह सुविधा वार्ड स्तर पर उपलब्ध होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति में बीमा, मुआवजा एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में भी आसानी होगी।

     चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल लाइसेंस बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।Example Image

     स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया है। उनका कहना है कि यदि यह अभियान लगातार चलता रहा तो चिरमिरी में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता और नियमों के पालन की संस्कृति निश्चित रूप से मजबूत होगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0