LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
23 Sep 2026
ब्रेकिंग

नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार, चिरमिरी पुलिस ने 24 इंजेक्शन किए जब्त

नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार, चिरमिरी पुलिस ने 24 इंजेक्शन किए जब्त
नशीले इंजेक्शन मामले में फरार आरोपी महेश नायक गिरफ्तार, चिरमिरी पुलिस ने 24 इंजेक्शन किए जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी महेश नायक, निवासी टिकरापारा, को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 24 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8,400 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत थाना चिरमिरी में दर्ज नशीले इंजेक्शन के प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में आरोपी आशीष जायसवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी टिकरापारा बड़ा बाजार चिरमिरी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से Rexogesic Buprenorphine Injection IP के 26 नग तथा Avil Pheniramine Injection IP के 26 नग, कुल 52 इंजेक्शन बरामद किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि बरामद इंजेक्शनों की कीमत करीब ₹18,200 थी। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल सहित कुल ₹53,200 का मशरूका जब्त किया गया था। आरोपी आशीष जायसवाल को 17 सितंबर 2026 को धारा 22(C) NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

घटना के बाद से फरार था महेश नायक

मामले में शामिल अन्य आरोपी महेश नायक घटना के बाद से फरार चल रहा था। चिरमिरी पुलिस टीम द्वारा लगातार उसकी तलाश और पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को टिकरापारा से पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और नशीले इंजेक्शन छोटी बाजार कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मौके से नशीले इंजेक्शन बरामद किए।

24 नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर—

- Rexogesic Buprenorphine Injection IP – 12 नग, प्रत्येक 02 एमएल, कुल 24 एमएल, कीमत करीब ₹4,200

- Avil Pheniramine Injection IP – 12 नग, प्रत्येक 10 एमएल, कुल 120 एमएल, कीमत करीब ₹4,200

इस प्रकार पुलिस ने कुल 24 नशीले इंजेक्शन, अनुमानित कीमत ₹8,400, जब्त किए।

आरोपी महेश नायक को विधिवत गिरफ्तार कर 21 सितंबर 2026 को न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक, आरक्षक सुरेश तिग्गा, सैनिक प्रमोद और सैनिक क्रमांक 158 रामजी गुप्ता सहित थाना चिरमिरी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0