LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Jun 2026
ब्रेकिंग

मनेन्द्रगढ़ उप जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य महाशिविर, 94 बंदियों की जांच, 26 में नेत्र समस्या और 11 में गंभीर बीमारी का पता

मनेन्द्रगढ़ उप जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य महाशिविर, 94 बंदियों की जांच, 26 में नेत्र समस्या और 11 में गंभीर बीमारी का पता
मनेन्द्रगढ़ उप जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य महाशिविर, 94 बंदियों की जांच, 26 में नेत्र समस्या और 11 में गंभीर बीमारी का पता। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेन्द्रगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में 16 जून 2026 को उप जेल मनेन्द्रगढ़ में 94 बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर जेल में बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों की समय पर पहचान तथा उचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 94 बंदियों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की। प्रमुख जांचों में एचआईवी, एचबीएसएजी, एचसीवी एवं वीडीआरएल की जांच, उच्च रक्तचाप (बीपी) की जांच, मधुमेह (आरबीएस) की जांच और सभी 94 बंदियों का नेत्र परीक्षण शामिल था।

जांच में सामने आईं प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं:10 बंदियों में उच्च रक्तचाप (बीपी 140/90 या उससे अधिक) पाया गया।1 बंदी में मधुमेह (आरबीएस 200 mg/dl या अधिक) की पुष्टि हुई।26 बंदियों में विभिन्न नेत्र रोग एवं दृष्टि संबंधी समस्याएं चिन्हित की गईं।

चिन्हित सभी बंदियों को तुरंत चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और उनके आगे के उपचार एवं फॉलो-अप की व्यवस्था कर ली गई है।

शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रोकेश कुमार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भाषिता साहू और चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल वर्मा ने सेवाएं दीं। स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, आईसीटीसी काउंसलर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी टीम का हिस्सा रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने कहा, “जेलों में नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करता रहेगा ताकि बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
रिपोर्टर / लेखक

Admin

न्यूज़ डेस्क
39 लेख

Admin ने अब तक 39 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0