LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
20 Jun 2026
ब्रेकिंग

महिला के बाल काटकर किया अपमान, मारपीट और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,

महिला के बाल काटकर किया अपमान, मारपीट और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,
महिला के बाल काटकर किया अपमान, मारपीट और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर। कोरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पटना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट, अपमानजनक व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 167/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 123, 85, 351(2) एवं 296 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी जितेन्द्र पिता स्वर्गीय कवल साय, निवासी ग्राम रूनियाडीह, थाना विश्रामपुर, जिला सूरजपुर ने महिला के साथ मारपीट की, अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने महिला के सिर के बाल कैंची और ब्लेड से काटकर उसे अपमानित किया। इतना ही नहीं, उसके साथ अत्यंत आपत्तिजनक एवं अमानवीय व्यवहार भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

जांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पटना पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे की वैधानिक विवेचना और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
52 लेख

Admin ने अब तक 52 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0