LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Aug 2026
ब्रेकिंग

पिता की हत्या के मामले में बेटे को आजीवन कारावास, उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचक को नगद पुरस्कार,

पिता की हत्या के मामले में बेटे को आजीवन कारावास, उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचक को नगद पुरस्कार,
पिता की हत्या के मामले में बेटे को आजीवन कारावास, उत्कृष्ट विवेचना पर विवेचक को नगद पुरस्कार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नदीम खान सूरजपुर 

सूरजपुर। सत्र न्यायालय सूरजपुर ने पिता की हत्या के मामले में दोषी बेटे को आजीवन कारावास और ₹5 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में उत्कृष्ट विवेचना एवं पुख्ता साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने विवेचक एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2024 को मृतक खेमसाय पैकरा शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी सुशीला पैकरा के साथ गाली-गलौज एवं विवाद करने लगा। इसी दौरान आरोपी पुत्र भुवन पैकरा भी मौके पर पहुंचा। विवाद के बीच भुवन ने टांगा से अपने पिता खेमसाय पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर प्रार्थी मनराखन पैकरा की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग कायम किया गया। इसके बाद चौकी चेन्द्रा, थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 129/24 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की विवेचना तत्कालीन चौकी प्रभारी चेन्द्रा एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने की। पुलिस ने 16 नवंबर 2024 को आरोपी भुवन पैकरा, पिता खेमसाय पैकरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रैसरी, चौकी चेन्द्रा को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त टांगा जप्त कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए और आरोप पत्र सत्र न्यायालय सूरजपुर में प्रस्तुत किया गया।

मामले की सुनवाई माननीय सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का के न्यायालय में हुई। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक राजू दास ने पैरवी की। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं मामले की परिस्थितियों के आधार पर आरोपी भुवन पैकरा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा ₹5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने मामले में उत्कृष्ट विवेचना, त्वरित कार्रवाई और पुख्ता साक्ष्य संकलन के लिए विवेचक तत्कालीन एएसआई एवं वर्तमान एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0