LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Oct 2026
ब्रेकिंग

कोरिया : ’गुरूवार को पूरे जिले में होगा रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन, निर्देश जारी’

कोरिया : ’गुरूवार को पूरे जिले में होगा रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन, निर्देश जारी’
कोरिया : ’गुरूवार को पूरे जिले में होगा रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन, निर्देश जारी’। फोटो: आज का दिन न्यूज़

कोरिया 06 अक्टूबर 2026

कोरिया जिले में इस माह की सात तारीख यानी गुरूवार को समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आशय के निर्देश कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के द्वारा जारी किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले रोजगार दिवस के अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत तकनीकी से आम लोगों का जुड़ाव, श्रमिकों को उनकी लाभप्रद योजनाओं के अंतर्गत आने वाली समस्याओं का निराकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

स्वप्रकटीकरण के लिए क्यूआर कोड
जिले की सभी 162 ग्राम पंचायतों में अब विकसित भारत जीरामजी तथा प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में पारदर्शिता के लिए तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायत में लगाए गए स्वप्रकटीकरण क्यूआर कोड को अधिकाधिक ग्रामवासियों द्वारा स्कैन किए जाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत कार्ययोजना तैयारी
अकुशल श्रम से आगे निकलकर विकसित भारत के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत रोजगार दिवस पर विशेष गतिविधि की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान के संबंध में ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर प्लान को अधिक प्रभावी एवं विस्तृत बनाने हेतु आवश्यक सुझाव जोड़े जाएंगे। श्रमिकों की मांग अनुसार स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की कार्यवाही होगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से कार्य आरंभ कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रगति पर आंकलन
रोजगार सह आवास दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को अनुकूल मौसम का लाभ लेते हुए शीघ्र पूर्ण कराने हेतु हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा कार्यों में आ रही समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना, विशेष परियोजना आदि के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने हेतु हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0