LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
25 Aug 2026
ब्रेकिंग

नाबालिग बालिका के आत्महत्या के मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने पर कोरिया एसपी ने की नगद 5 हजार रुपए ईनाम की घोषणा,

नाबालिग बालिका के आत्महत्या के मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने पर कोरिया एसपी ने की नगद 5 हजार रुपए ईनाम की घोषणा,
नाबालिग बालिका के आत्महत्या के मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने पर कोरिया एसपी ने की नगद 5 हजार रुपए ईनाम की घोषणा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुण्ठपुर । थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बालिका आत्महत्या प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे द्वारा पुलिस रेग्युलेशन में निहित प्रावधानों के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000/- (पांच हजार रुपये) नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

      प्रकरण के संबंध में दिनांक 09.07.2026 को प्रार्थी शिवनाथ पैकरा, निवासी पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया द्वारा थाना बैकुण्ठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री कुमारी पूजा पैकरा के साथ आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर आरोपीगणों द्वारा ₹50,000/- की मांग करते हुए उसकी स्कूटी लूट लेने तथा प्रताड़ित किए जाने से क्षुब्ध होकर नाबालिग बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।

     प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 214/2026 धारा 107, 308(2), 309(4), 296 बीएनएस एवं 3(2)(व्ही) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में आरोपीगण के नाम —

1. विनोद बैद पिता स्व. इन्द्रचंद बैद, उम्र लगभग 50 वर्ष

2. जगत कुमार बैद पिता स्व. इन्द्रचंद बैद, उम्र लगभग 55 वर्ष

3. दीपक बैद पिता जगत कुमार बैद, उम्र लगभग 30 वर्ष

सभी निवासी कुमार चौक, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.) घटना दिनांक से फरार हैं।

     फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा उनके संभावित ठिकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है, किंतु अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

      पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि उक्त फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000/- नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूचना देने हेतु संपर्क नंबर:

पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया – 9479193700

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बैकुण्ठपुर – 9479193704

थाना प्रभारी, आजाक थाना बैकुण्ठपुर – 9479193705

पुलिस कंट्रोल रूम – 9479193799

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0