LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
23 Nov 2026
ब्रेकिंग

पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर; बालाजी अस्पताल में भर्ती

पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर; बालाजी अस्पताल में भर्ती
पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर; बालाजी अस्पताल में भर्ती। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल हो गए हैं। पैर में चोट लगने के बाद उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया और बेहतर उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 23 नवंबर को पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर प्रवास के दौरान रविवार को उन्हें नंदकुमार साय के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करने और स्वास्थ्य की जानकारी लेने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने देखा कि पैर में चोट के कारण उन्हें काफी तकलीफ हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें रायपुर आना था, इसलिए उन्होंने नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने का निर्णय लिया, ताकि उन्हें सड़क मार्ग से लंबी यात्रा करने में असुविधा न हो। उनके बेहतर उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री की इस पहल को वरिष्ठ आदिवासी नेता के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0