LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Jul 2026
ब्रेकिंग

जशपुर को पहली बार मिलेगी रेल की सौगात: धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को मिली विशेष परियोजना का दर्जा,

जशपुर को पहली बार मिलेगी रेल की सौगात: धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को मिली विशेष परियोजना का दर्जा,
जशपुर को पहली बार मिलेगी रेल की सौगात: धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को मिली विशेष परियोजना का दर्जा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

CM विष्णु देव साय बोले- उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास का नया अध्याय, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बड़ा लाभ

रायपुर | 14 जून 2026

Vishnu Deo Sai ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे जशपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से जशपुर जिले को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लंबे समय से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे लाखों लोगों का सपना अब साकार होने जा रहा है। इस परियोजना से आवागमन आसान होगा, निवेश बढ़ेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध जशपुर अब देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों से सीधे जुड़ सकेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा वनांचल क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे, सड़क, ऊर्जा और अन्य आधारभूत ढांचों के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल लाइन परियोजना इसी विकास दृष्टि का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

रायगढ़ सांसद Radheshyam Rathiya ने कहा कि दशकों पुरानी मांग को पूरा कर केंद्र सरकार ने क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान किया है। यह रेल परियोजना आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

पत्थलगांव विधायक Gomti Sai ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि परियोजना से किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

जशपुर विधायक Raimuni Bhagat ने कहा कि वर्षों से जशपुर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की जो आकांक्षा थी, वह अब पूरी होने जा रही है। यह परियोजना पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए द्वार खोलेगी तथा जिले के समग्र विकास की आधारशिला बनेगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0