बगीचा के सरहुल पूजा मे उमड़ा जनसैलाब,आदिवासी समाज,आदिवासी संस्कृति की विशेष पूजा है सरहुल पूजा

बगीचा के सरहुल पूजा मे उमड़ा जनसैलाब,आदिवासी समाज,आदिवासी संस्कृति की विशेष पूजा है सरहुल पूजा

बगीचा - अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के मुख्य उपस्थिति मे बगीचा मे हुए सरहुल पूजा मे उमड़े क्षेत्र भर के वनवासी आदिवासी समुदाय के लोग।सरहुल पूजा मे उपस्थित जन सैलाब हाई स्कूल चौक से विशाल रैली निकालकर लोटा बस्ती पहुंचकर क्षेत्र भर के बैगाओं तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा महादेव,पार्वती  प्रकृति और विशेष कर साल पेड़ सहित कई पेड़ पौधों की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आम सभा का आयोजन किया गया। वनवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु अखिल भारतीय कल्याण आश्रम ने व्यवस्था बनाकर जनजातियों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विभिन्न आदिवासी संस्कृति को संजोय रखने कार्क्रम चलाता रहता है।मान्यता है की आदिवासी जनजाति सरहुल पूजा के बाद कृषि कार्य करना शुरु कर देते हैँ।कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की आदिवासी जनजाति प्रकृति से जुड़े रहते हैँ।आदिवासी  जनजाति समुदाय विशेष कर सरहुल पूजा के माध्यम से पेड़,पौधे और महादेव पार्वती का पूजा कर अपने आदिवासी संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित है।उक्त कार्यक्रम मे कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सहित जशपुर विधायक रायमुनी भगत,शौर्य प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत,मुकेश शर्मा जिला महामंत्री,शंकर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष गायत्री नाग,उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक,पवन सिंह मंडल महामंत्री ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा डीडीसी गेंदबिहारी,बीडीसी  सहित क्षेत्र भर के जनप्रतिनिधि एवं धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।,जनपद अध्यक्ष गायत्री नाग,उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा डीडीसी गेंदबिहारी,बीडीसी  सहित क्षेत्र भर के जनप्रतिनिधि एवं धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।