LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Oct 2026
ब्रेकिंग

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील,

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील,
16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी के चिताझोर पोड़ी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से दोपहर 12 बजे होगा शुभारंभ, तैयारियां अंतिम चरण में

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सेवा संघ ने श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और जगन्नाथ भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

सेवा संघ के अनुसार रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे श्री श्री जगन्नाथ मंदिर, चिताझोर पोड़ी (वेस्ट चिरमिरी) से होगा। रथयात्रा जी.एम. कॉम्प्लेक्स और पोड़ी शिव मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच श्रद्धालु महाप्रभु की रथयात्रा में शामिल होंगे।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने आमंत्रण पत्र जारी कर सभी धर्मप्राण नागरिकों, कीर्तन मंडलियों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ रथयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

तैयारियां अंतिम चरण में

संघ के मुख्य मार्गदर्शक महंत श्री पुरुषोत्तम पुरी जी, अध्यक्ष नारायण नाहक और सचिव बाबूराम ने बताया कि रथयात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सेवा संघ के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आस्था और भाईचारे का भी प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0