एग्जिट पोल : निर्दलीय निभायेंगे बगीचा में नगर सरकार बनाने में अहम भूमिका,अध्यक्ष सहित वार्डों में इन पार्षद प्रत्याशियों की चमकेगी किस्मत,उपाध्यक्ष हेतु निर्दलीयों की भूमिका एक बार फिर हुई महत्वपूर्ण,,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर

(प्रबंध संपादक प्रशांत सहाय की कलम से)
जशपुर : बगीचा में नगर सरकार लेकर हुवे चुनाव का एग्जिज पोल सामने आना शुरू हो गया है,यहां 15 वार्डों में हुवे चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा 7 वार्डों में और कांग्रेस 4 वार्डों में जीत का परचम लहरायेगी,वहीं निर्दलीयों की भूमिका 4 वार्डों में जीत में रहेगी।जिनके बलबूते इस बार फिर से नगर सरकार बनाया जायेगा।
ज्ञात हो कि बगीचा नगरपंचायत क्षेत्र में 15 वार्डों में पार्षद चुनाव और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में कुल 49 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया है,जिनके भविष्य का फैसला 15 फरवरी को मतगणना के पश्चात होना है।इस वक्त प्राथमिक रुझानों के अनुसार एक्जिट पोल सामने आया है,जिसमें भाजपा को 7 वार्डों में बढ़त का आसार दिखाई दे रहा है,तो वहीं कांग्रेस को 4 सीटों पर जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को 4 सीटों पर जीत मिलने का उम्मीद दिखाई दे रहा है।
वार्ड क्रमांक 01 में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास गुप्ता निर्विरोध चुनाव जीत चुके है।
वहीं वार्ड क्रमांक 02 में भाजपा से रुपलता मिश्र,सकुन्ती रवि कांग्रेस और बिमला यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे,इनमें से भाजपा की रुपलता मिश्र ने जबरदस्त चुनावी कैंपेन कर जनता का विश्वास जीतने का काम किया है।
वार्ड क्रमांक 03 में भाजपा की सरोज नागेश,कांग्रेस की धनकुवेर नागेश और निर्दलीय संतोषी नागेश के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है,यहां निर्दलीय प्रत्याशी संतोषी नागेश का पलड़ा भारी दिखाई दिया है।
वार्ड क्रमांक 04 भाजपा के राजकिशोर जायसवाल और कांग्रेस के नरेश प्रजापति में जोरदार मुकाबला है,जिसमें राजकिशोर जायसवाल का पलड़ा यहां भारी दिखाई दिया है।
वार्ड क्रमांक 05 में भाजपा के भूलन नगेशिया,कांग्रेस के मोहर साय और निर्दलीय प्रत्याशी अनुरंजन तिर्की में त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दिया है इसमें भाजपा के भूलन नगेशिया के पक्ष में जनमत होता नजर आ रहा है।
वार्ड क्रमांक 06 में भाजपा के सरस्वती जयसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी अनवरी (ताहिर चिश्ती) के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है जिसमें यहां निर्दलीय प्रत्याशी अनवरी (ताहिर चिश्ती) की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रहा है।
वार्ड क्रमांक 07 में भाजपा के दिनेश शर्मा और कांग्रेस से गीता सिंहा के बीच कांटे का मुकाबला है,चूंकि गीता सिंहा यहां पूर्व से ही पार्षद रह चुकी है वह भी निर्दलीय और काम भी पार्षद रहते अच्छा की है तो जनमत गीता सिंहा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।
वार्ड क्रमांक 08 में भाजपा के सज्जन जैन और कांग्रेस के सुकरा राम भगत के बीच शानदार मुकाबला दिखाई दे रहा है।जिसमें भाजपा प्रत्याशी सज्जन जैन जीत की ओर अग्रसर नजर आ रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 09 में भाजपा की अलका सोनी,कांग्रेस की आशा लकड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी नीमा प्रभा एक्का के बीच मुकाबला देखने को मिला यहां कांग्रेस की आशा लकड़ा जीत की तरफ बढ़ते दिखाई दे रही हैं।
वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा के हरिशंकर पैंकरा, कांग्रेस से सुशीला बाई और निर्दलीय प्रेमा योगेश के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है,जिसमें भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी की तुलना में निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमा योगेश का पलड़ा भारी है।
वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस से मुरलीधर भगत,भाजपा से तारणी प्रसन्न भगत और निर्दलीय रोहन तिग्गा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में जनता का बहुमत जाता दिखाई दे रहा है।
वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस की प्राची प्रमोद गुप्ता और भाजपा की सविता गुप्ता के मध्य सीधा मुकाबला हुआ,जिसमें कांग्रेस की प्राची प्रमोद गुप्ता जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रही हैं।
वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा की अनीमा,कांग्रेस की कांति के बीच सीधा सीधा मुकाबला देखने को मिला जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनमत जाता दिखाई दे रहा है।
वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा के एल आर चौहान,कांग्रेस के जितिया राम और निर्दलीय बिहारी लाल नाग के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला जिसमें भाजपा के एल आर चौहान का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है।
वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा से विमल केरकेट्टा,कांग्रेस से फ्रांसिस लकड़ा,निर्दलीय मोनिका केरकेट्टा और निर्दलीय भोक्तो राम नागेश के बीच चौतरफा मुकाबला रहा जिसमें भाजपा से विमल केरकेट्टा का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है।
भाजपा : 1,2,4,5,8,14,15
कांग्रेस : 7,9,12,13
निर्दलीय : 3,6,10,11
अध्यक्ष पद में निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा कांग्रेस का समीकरण
अध्यक्ष पद में भाजपा और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रहा है,वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारते हुए वोट कटिंग का काम बखूबी किया है,यहां मुकाबला इतना ज्यादा रोचक है कि हार जीत का अंतर मामूली मतों के बीच हो सकता है।भाजपा से यहां प्रभात सिदाम को टिकट मिला था तो वहीं कांग्रेस ने दमदार प्रत्याशी कांति को दुर्गेश को मैदान में उतारा। भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पुरजोर प्रयास यहां किया जिसमें भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे बलराम नागेश निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूद पड़े तो वहीं पूर्व पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन भगत और राजेश केरकेट्टा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना किस्मत आजमाया और जबरदस्त चुनावी कैंपेन करते हुए भाजपा कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को कड़ाके की ठंड में भी पसीना निकलने का एहसास दिलाया।हालांकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने कितना वोट कटिंग का कार्य किया यह तो 15 फरवरी को मतगणना में ही पता चलेगा लेकिन प्रारंभिक रूप से इनके द्वारा भाजपा और कांग्रेस दोनों का समीकरण बिगाड़ने का कार्य तेजी से किया गया है।भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के मध्य हो रहे जोरदार मुकाबला में इस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनता का अभिमत जाता दिखाई दे रहा है,हालांकि चुनाव में यहां इतना कड़ा मुकाबला है कि जीत हार का अंतर बहुत ही कम मतों से निर्धारित होगा।
अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान अच्छा हुआ है इस कारण भाजपा के प्रभात सिदाम अच्छे अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।वहीं पार्षद पद हेतु लगभग 9 से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत का दावा किया है।