LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ,

लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ,
लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की, युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान,

रायपुर | 2 अगस्त 2026।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में शुरू हुए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न युवा संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।Example Image

प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने का आह्वान किया।

लोक भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित युवाओं ने देखा। इसके बाद राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

Advertisement
Ads3articlepage

100 सप्ताह तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

अभियान 2 अगस्त 2026 से शुरू होकर आगामी 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), माय भारत युवा संगठन तथा अन्य युवा संगठनों के सहयोग से विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इनमें नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लघु फिल्म प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान और सामुदायिक संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय और जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करना है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0